गंगापार, मई 29 -- गुरुवार देर रात आंधी और तूफान के बीच कोरांव में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं खीरी के जोरवट गांव में पेड़ गिरने से बद्री यादव की दो भैसों की भी दबकर मौत हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में छप्पर, टीन शेड, पेड़ और बिजली के खंभों के गिरने से भारी नुकसान हुआ है। टाउन का 54 वर्षीय विजय कुमार कुशवाहा पुत्र बिहारी लाल कुशवाहा वर्तमान समय में सुभाष नगर से हटकर अंबेडकर नगर में छप्पर बनाकर रह रहा था। गुरुवार रात को आंधी तूफान के बीच वह अपने छप्पर नुमा मकान में सो रहा था। आंधी तूफान के बीच पड़ोसी के पक्के मकान के दूसरे मंजिल की एक दीवार उसके छप्पर पर गिरी जिसके नीचे दबकर विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वह गिर सकते हुए पड़ोसी के दरवाजे पहुंचा जहां से उठ नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। जानकार...