कोरांव में खादी बोर्ड ने स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
प्रयागराज, जुलाई 18 -- उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शनिवार को कोरांव ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम (एससीपी) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को विभाग की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटीकला टूल्सकिट योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.