गंगापार, मई 24 -- गिरगोंठा गांव के पास कोरांव-मांडा मार्ग की सड़क एक किमी तक गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पिछले लगभग डेढ़ वर्षो से गिरगोंठा गांव के पास लगभग एक किलोमीटर सड़क को गड्ढे मे अधूरा छोड़ दिया गया है। जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जो आए दिन राहगीरों को घटना के लिए मुसीबत बने हुए हैं। एक किलोमीटर का यह हिस्सा इतना खतरनाक हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इधर से प्रतिदिन गुजरने वाले प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की नजर अब तक इस बदहाल सड़क पर क्यों नहीं पड़ रही है? और पड़ी तो बनी क्यों नहीं?।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...