गंगापार, मई 19 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के वकीलों के हर चैम्बर में बीस रुपये का पीपा पानी से भरा जरूर दिखाई देखा। बार कार्यालय में एक फ्रीजर लगा है जिससे कुछ वकील पानी भरकर लाते हैं। पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के चैम्बर के पास एक समरसेबल लगा है यदि वह न चले तो वादकारी भी पानी के लिए परेशान हो जाते हैं।छुट्टी के दिन समरसेबल न चलने पर ऊपर रखी टंकी से आने जाने वाले लोग और पास की दलित बस्ती के लोग पानी ले जाकर प्यास बुझाते हैं। टंकी का पानी भी कुछ घंटे के बाद खत्म हो जाने पर बैदवार गांव से पानी लाना दलित बस्ती के लोगों की मजबूरी बन जाती है। एसडीएम के कोर्ट के बगल लगे फ्रीजर में करंट उतरता है जिसे कोई देखने वाला नहीं है। तहसील के सामने लगा हैंडपंप काफी पहले जबाव दे चुका है। फिल्टर वाटर तहसील में पहुंचते ही भीड़ ट...