कोरांव के 97 स्कूलों में दस से भी कम नए बच्चों का प्रवेश
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। कोरांव ब्लॉक के 97 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और छह में में नामांकन दस से भी कम है। खंड शिक्षा अधिकारी कोरांव की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार को भेजी गई सूचना में बताया गया है कि बार-बार निर्देश और समीक्षा बैठकों के बावजूद कई विद्यालयों में कक्षा एक और छह में नामांकन बेहद कम रहा है। 14 मई तक प्राप्त आंकड़ों में कई विद्यालयों में नामांकन शून्य है। प्राथमिक विद्यालय जमसोत, खोचा व लखापुर में कक्षा एक जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय बाशा में कक्षा छह में नवीन नामांकन शून्य है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और पूरे स्टाफ का मई महीने का वेतन रोकने की संस्तुति की है। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, पूरे स्टाफ का वेतन रोका
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.