गंगापार, फरवरी 17 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में तहसील क्षेत्र के 15 केंद्रो पर 10368 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को कुछ जगह बचे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाने का सिलसिला चलता रहा। परीक्षा को लेकर उत्साहित छात्र-छात्राएं अपने कक्षा और सीटिंग व्यवस्था की निगरानी करते दिखाई दिए। कोरांव में सबसे अधिक 1402 परीक्षार्थी सवित्त विद्यालयों सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो परीक्षा केंद्र ,जबकि दूसरे स्थान पर गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज में 1178 और लेड़ियारी के शिवजियावन इंटर कॉलेज में 981 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जबकि वित्तविहीन विद्यालयों में मां लखवंती बालिका विद्यालय गाढ़ा में सबसे अधिक 880 विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। वही सब...