गंगापार, मई 24 -- तमतमाती धूप में झुलसने वाली लू और गर्मी से कोरांव के 17 गोशालाओं में से 13 में हरे चारे की बात तो छोड़िए पीने का पानी और सूखा भूसा भी नसीब नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक के लगभग 3600 पशु चिलचिलाती धूप में टीन सेड और उसके बाहर धूप में बिलिबिला रहे हैं। यह भी पढ़ें- पिछले पांच दिनों में चार गोवंशों की हो चुकी है मौत गोषालाओं की स्थिति हालांकि इसके विपरीत बेलहट और बेलवनिया गोशाला आदर्श बने अन्य गोशालाओं को चिढ़ा रहे हैं। बेलहट गोशाला में रखे गये 276 पशुओं के लिए हरा चारा लहलहा रहा है लेकिन वर्तमान में गोशाला का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण हरे चारे को सूखने से बचाने और बिजली की मशीन से कटने वाला हरा चारा नहीं कट पा रहा है। ग्राम प्रधान रमाकांत सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पशुओं को हरा चारा म...