देवरिया, अप्रैल 18 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से दो भाई घायल हो गए। जिसमें एक का सिर फूट गया है। हालांकि दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।कोरयां गांव निवासी गोविंद गुप्त और दुर्गेश गुप्त का कहना है कि धनकुट्टी मशीन लेकर दरवाजे पर पहुंचा तो पहले से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते से हटाने के लिए कहा। जिससे अपनी गाड़ी दरवाजे तक ले जा सकें। लेकिन आरोपी गाड़ी हटाने के बजाय गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में युवक घायल मारपीट में दुर्गेश का सिर फूट गया है। वहीं गोविंद को अंदरूनी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। यह भी पढ...