अलीगढ़, जुलाई 20 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) अलीगढ़ इकाई का वार्षिक सम्मेलन रविवार को शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बीते वर्ष की गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान इकाई सचिव बीरेंद्र धूसिया और कोषाध्यक्ष लोकेश राठौर ने अपनी-अपनी वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर प्रस्तुत की। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के कार्यों और वित्तीय विवरणों पर संतोष व्यक्त करते हुए दोनों रिपोर्टों को सर्वसम्मति से ध्वनिमत के जरिए पारित कर दिया।सम्मेलन का प्रमुख एजेंडा आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन था। हालांकि, नियमानुसार आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संघ क...