जहानाबाद, फरवरी 24 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई। निर्धारित समय पर बैठक प्रारंभ की गई, लेकिन आवश्यक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं हो सकी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत समिति में सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को मिलाकर कुल 45 सदस्य हैं। बैठक के लिए कम से कम 23 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है, किंतु मंगलवार को मात्र 19 सदस्य ही उपस्थित हुए। उपस्थित सदस्यों ने कार्यवाही पंजी पर हस्ताक्षर भी किए, परंतु कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाई जा सकी और इसे स्थगित कर दिया गया। वहीं, पूर्व प्रखंड प्रमुख नीलम देवी ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से पंचायत समिति की बै...