कोरम के अभाव में नहीं हो सकी नपं बोर्ड की बैठक
बलिया, मई 30 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत की शुक्रवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक सभासदों की अनुपस्थिति के कारण निरस्त करनी पड़ी। निर्धारित समय पर बैठक शुरू होने से पहले ही मनोनीत तीन सभासदों के अलावा केवल दो सभासद ही उपस्थित रहे। पर्याप्त संख्या में सभासद उपस्थित नहीं होने के चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया।बताया जा रहा है कि बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी लेकिन सदस्यों की गैरहाजिरी के कारण सभी एजेंडे अधर में लटक गए। नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु और अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय ने उपस्थित सदस्यों के साथ कुछ देर तक इंतजार किया लेकिन आवश्यक संख्या पूरी नहीं होने पर बैठक स्थगित कर दी गई। ईओ ने बताया कि कई सभासद किसी दार्शनिक यात्रा पर चले गए, जिससे बैठक नहीं हो पाई। अगली तिथि निर्धारित कर बोर्ड की बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.