इटावा औरैया, मई 16 -- जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक शनिवार को क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित हुई। लेकिन पर्याप्त संख्या में सभासदों के उपस्थित न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। कोरम पूरा न होने से बजट सहित विभिन्न विकास प्रस्तावों पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने बताया कि बैठक के लिए सभी 25 सभासदों को पूर्व निर्धारित एजेंडा भेजा गया था, लेकिन बैठक में केवल 14 सभासद ही पहुंचे।

अगली बैठक की जानकारी निर्धारित संख्या पूरी न होने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाई जा सकी। उन्होंने कहा कि अब 25 मई को फिर से बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें बजट और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने सभी सभासदों से अगली बैठक में अनिवार्य रूप से श...