समस्तीपुर, मई 9 -- उजियारपुर, निसं। थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में एक घर से पुलिस ने पिस्तौल बरामद किया है। मामले में घर की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गांव के ओमप्रकाश साह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गयी है। इस बीच एक दूसरे गांव से पुलिस ने एक मारपीट मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रेम ब्रहंडा निवासी रामदेव महतो के पुत्र दोरिक महतो के रूप में की गयी है। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उपरोक्त महिला सुनीता देवी के घर में छापेमारी कर घर से पिस्टल बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- कोरबद्धा गांव के एक घर में महिला से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार इस संबंध में उसके विरुद्ध थाना में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ...