पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के गिरिवर स्कूल समीप कोयल रिवर फ्रंट के सामने नदी से सोमवार को एक नवजात का शव बरामद किया गया है। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। एमआरएमसीएच टीओपी प्रभारी सुशीला टीयू ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर दिया गया है। मामले की जांच की जारी। सोमवार की शाम करीब 8 बजे नगर निगम की महिला सफाईकर्मी गिरिवर स्कूल कोयल रिवर फ्रंट पर झाडू लगा रही थी। उसी क्रम में उनकी नजर पानी में छहलाए एक नवजात के लाश पर पड़ी। मामले की जानकारी महिला कर्मियों ने वहां मौजूद निगम के सफाई जमादार को दी। बाद में मामले की जानी पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...