पलामू, मार्च 5 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला थाने के दीक्षित टोले के निकट कोयल नदी के बुढ़िया घाट से 17 वर्षीया विवाहिता का शव बरामद किया गया। वह, दीक्षित टोला की निवासी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भेज दिया है। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया की मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की मां के बयान पर रेहला थाने में प्राथमिकी कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार प्रिया का प्रेम-प्रसंग बिहार के भभुआ जिले के मोहनिया थाने के मुजान गांव निवासी युवक से चल रहा था। दो वर्ष पहले रेहला के योगीवीर मन्दिर परिसर में दोनों की शादी करा दी गयी थी। दोनों का जीवन बेहतर चल रहा था परंतु कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव हो जाने से आ...