गुमला, जून 11 -- घाघरा। एनजीटी के रोक आदेश के बावजूद गुटवा क्षेत्र से कोयल नदी में अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे दो ट्रैक्टरों को टास्क फोर्स ने जब्त कर घाघरा थाना लाया। हालांकि अधिकारियों को देखते ही चालक मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।इस कार्रवाई में एसडीओ, डीएमओ और थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह शामिल थे। अज्ञात ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ट्रैक्टर के नंबर, इंजन और चेचिस के आधार पर मालिकों की पहचान में जुटी है। कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...