कोयल नदी में डूबे पांचवें किशोर का तीसरे दिन मिला शव
पलामू, सितम्बर 26 -- कोयल नदी में डूबे पांचवें किशोर का तीसरे दिन मिला शव मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। करम डाली विसर्जन के दौरान बुधवार की सुबह में कोयल नदी के बोकेया घाट पर चार अन्य साथियों के साथ डूब गए चैनपुर थाना के पतरिया खुर्द गांव निवासी12 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह का शव शुक्रवार की सुबह में गढ़वा जिले के बेलचंपा स्थित कोयल नदी से बरामद किया गया। घटना के तीसरे दिन शव बरामद किया गया। चार शव बुधवार को ही घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर के अंदर अलग-अलग घाटों से बरामद कर लिए गए थे, जबकि हेमंत का पता नहीं चल पाया था। उसकी तलाश के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध पर 30 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम आकर ढूंढने का काम शुरू किया था। टीम ने गुरवार की शाम चार बजे से नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। यह भी पढ़ें- Pakur News: करमा पूजा के बाद गायब बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.