रांची, अक्टूबर 2 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार शाम कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय आजलान मियां का शव शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। करीब 15 घंटे तक चली खोजबीन के बाद शव नदी के एक बड़े दह से मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह वर्षीय बच्चे की मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। जानकारी के अनुसार, सोदे गांव निवासी शमीम मियां का छह वर्षीय पुत्र आजलान मियां गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने 12 वर्षीय साथी अब्दुल्ला के साथ स्कूल से लौटने के बाद कोयल नदी की ओर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि आजलान नदी में नहाने के लिए उतरा था और पानी की तेज धार में बह गया। इसके बाद शमीम मियां स...