गुमला, मार्च 29 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध बाघमुंडा जलप्रपात के समीप कोयल नदी पार करने के दौरान 60 वर्षीय ग्रामीण शंकर चिक बड़ाइक की डूबने से मौत हो गई। वे बम्बियारी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार शंकर चिक बड़ाइक रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को सुकुरडा में लगे मेले से लौट रहे थे। घर आने के क्रम में वे बाघमुंडा जलप्रपात के पास कोयल नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे तेज बहाव में बह गए और डूब गए। रात भर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की,लेकिन कोई पता नहीं चलने पर बसिया थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। घटना के करीब दो दिन बाद रविव...