कोयल नदी पुल का डीआरएम ने इंजीनियरिंग टीम के साथ किया निरीक्षण
लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लगभग तीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का निर्बाध परिचालन शुरू हो गया है। शनिवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने शीर्ष तकनीकी अधिकारियों के साथ लोहरदगा में कोयल नदी पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि अब यह पुल पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। अब राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग लोहरदगा होकर चलेंगी।पुरुलिया-आनंद विहार ट्रेन जिसे टाटीसिलवे होकर चलाया जा रहा था, वह अप्रैल महीने से लोहरदगा रूट से होकर चलेगी।रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड में कोयल नदी पर पुल संख्या 115 की मरम्मत कर ली गई है।डीआरएम विशेष ट्रेन से टोरी की ओर से लोहरदगा स्टेशन पहुंचे और रेलवे के आला अधिकारियों की टीम के साथ पैदल कोयल नदी पुल तक गए। पुल के ऊपर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.