धनबाद, मई 26 -- धनबाद। देश में जिन कोयला खदानों में कोयले का भंडार खत्म हो गया है,असुरक्षित हैं या फिर खनन के दृष्टिकोण से लाभाकारी नहीं हैं,उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कोल इंडिया की 69 खदानों को स्थायी और 14 को अस्थायी रुप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। बीसीसीएल की नौ खदानों को स्थायी रुप से इसलिए बंद नहीं किया जा जाएगा क्यों कि खदानों में कुछ कोयले के भंउज्ञर के साथ साथ सीबीएम का भंडार है। यानी भविष्य में इन खदानों को फिर से खोला भी जा सकता है। स्थायी रुप से वैज्ञानिक तरीके से माइन क्लोजर के पीछे उद्देश्य बंद खदान की जमीन का पुन: उपयोग या कम्यूनिटी के हित में अन्य उपयोग किया जा सके। यह भी पढ़ें- डीएसडब्ल्यू व सीसीडीसी का पद समाप्त, डायरेक्टर के 18 नए पद सृजित हालांकि बीसीसीएल में फिलहाल ऐसी कोई माइंस नहीं है,जिन्हें ...