धनबाद, अक्टूबर 24 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। देश में कोयले के कारोबार को पारदर्शी बनाने के लिए कोयला मंत्रालय ने इंडियन कोल एक्सचेंज स्थापित करने की पहल की है। इसको लेकर मंत्रालय ने हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। कोल कंट्रोलर ऑर्गनाइजेशन ने इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसी माह जारी नोटिस के अनुसार, इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड ने कोल एक्सचेंज रूल्स, 2026 के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है। हितधारकों से 30 दिनों के भीतर सुझाव मांगे गए हैं।इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड का गठन एक जून 2026 को हुआ है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कोयले से जुड़े प्रमाणपत्रों और वित्तीय साधनों का कारोबार सुगम बनाना है। इसमें ...