शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जिले में ईंट भट्ठा कारोबार इन दिनों बढ़ती कोयले की कीमतों के कारण दबाव में आ गया है। वैश्विक स्तर पर ईरान-इजराइल संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते कोयले की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर स्थानीय ईंट भट्ठों पर पड़ रहा है। पिछले दस दिनों में कोयले का भाव 16 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर करीब 23 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। जिले में लगभग 150 ईंट भट्ठे संचालित हैं, जहां स्वदेशी कोयले के साथ-साथ अमेरिका से आने वाले कोयले का भी इस्तेमाल किया जाता है। कोयले की कीमतों में अचानक आई बढ़ोतरी से भट्ठा संचालकों की लागत बढ़ गई है, जबकि बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण वे ईंटों की कीमत बढ़ाने में असमर्थ हैं। इससे कारोबारियों के मुनाफे पर सीधा असर पड़ रहा है। भट्ठों को कोयले की आपूर्ति मुख्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.