बांदा, मार्च 12 -- बांदा संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद कोयले की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। कोयले का हमारे देश में बहुतायत से आयात किया जाता है। लेकिन अब समुद्री मार्ग के रास्ते में परेशानी के कारण कोयला नहीं आ रहा है। इधर कोयले के कच्चे व पक्के रेट में आठ से दस रुपये किलो तक का इजाफा हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कोयले की डिमांड अचानक बढ़ गई है। होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट वेंडर, कैटर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कोयला खरीद रहे हैं। कच्चा कोयला 10 दिन पहले 14 रुपये किलो था। यह अब 18 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह पक्का कोयला 36 रुपये से बढ़कर 42 रुपये किलो हो गया है। न्यू मार्केट मार्ग रामलीला, छावनी मार्ग के कोयला दुकानदारों ने बताया कि बिक्री में खासी तेजी आयी है। शहर के नरैनी रोड स्थित खाट...