सोनभद्र, मार्च 17 -- ओबरा। स्थानीय सी परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट से लगातार उड़ रही कोयले की धूल को रोकने की मांग को लेकर स्थानीय जैन मंदिर सहित आसपास के रहवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। रहवासी राज सुशील पासवान, अशोक राय, चिंटू वर्मा, शिवजी यादव, अंशु केशरी, मनीष पटेल, राधे केशरी, संजय, सुनील, राधे केशरी आदि लोगो ने बताया कि कोयले के धूल से हमलोगों का जीना दूभर हो गया है। सी परियोजना के कोल हैंडलिंग से लगातार कोयले की धूल घरों में आकर पूरे समानों को नष्ट कर दे रही है। वही बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी को सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही है। आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में निवास...