लातेहार, मार्च 5 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में मंगलवार की अहले सुबह कोयला स्टॉक में लगी आग बुझाने के दौरान एक कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कर्मी की पहचान आरा गांव निवासी अनुज यादव पिता जीतन यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतरियाखाड़ कोलियरी में स्टॉक किए गए कोयले में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के प्रयास में अनुज यादव मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज लपटों और गर्म कोयले की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए। साथियों की तत्परता से उन्हें तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया,लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दि...