मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में आम उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत जिलास्तर पर थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में इसकी समीक्षा करते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और नियमसंगत तरीके से सुनिश्चित की जाए। कहा कि यह योजना आम उपभोक्ताओं को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एलपीजी संकट पर प्रशासन सख्त, पीडीएस से मिलेगा कुकिंग कोयला उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वाणिज्य कर विभाग एवं अन्...