धनबाद, मार्च 24 -- जोड़ापोखर। जियलगोरा सीआईएसएफ की क्यूआरटी ने सोमवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी एक नंबर गोलपोस्ट के पास छापेमारी कर चार बोरी में भरा कोयला लोड बाइक को जब्त किया है। सीआईएसएफ के जवानों ने जब्त कोयला और मोटरसाइकिल को पुलिस के हवाले कर दिया। जवानों ने कहा कि सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना से कोयला चोरी कर चोर बाइक से ले जा रहे थे। इस दौरान सीआईएसएफ की टीम के पहुंचने के बाद वे बाइक छोड़कर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...