दुमका, अप्रैल 1 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना अंतर्गत पाकुड़िया निवासी 27 वर्षीय पिंकी बास्की बुधवार को दोपहर में दुर्घटना का शिकार हो गए। पाकुड़िया से दुमका जाने के क्रम में काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत आलूबेड़ा गांव के पास उन्हें अज्ञात कोयला वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनका दाहिना पैर और दाहिना हाथ गंभीर रूप से फैक्चर हो गया। घटना के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने बुधवार को दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ को करीब 3 घंटे तक जाम रखा, जिससे आम लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...