गोपालगंज, मई 17 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर शनिवार की देर रात एक शराब लदी बोलेरो कोयला लदे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बोलेरो के अंदर तहखाना बनाकर रखी गई 26 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद की। साथ ही क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है। वहीं कुछ लोगों ने शराब का टेट्रा पैक भी लूट लिया। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...