कोयला लदा हाईवा वाहन मोटर साईकिल गैरेज में घुसा, गैरेज हुआ क्षतिग्रस्त
दुमका, जून 6 -- गोपीकांदर। गोबिंदपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर दुर्गापुर मुख्य चौक के पास कोयला लदा हाईवा वाहन मोटर साईकिल गैरेज में जा घुसा। जिससे मोटर साईकिल गैरेज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इस हादसा में हजारों रूपये का नुकसान होने का अनुमान है। मोटर साईकिल गैरेज दुर्गापुर गांव निवासी विलियम हांसदा का है जो भड़ा पर प्रदीप कुमार पंडित नमक युवक मोटर साईकिल गैरेज के रूप में उपयोग करता है। गनीमत रहा कि दुर्घटना के समय गैरेज बंद पड़ा था जिस कारण बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना में वाहन चालक एवं खलासी को मामूली चोट लगा है। वाहन कोयला खदान आलूबेरा से कोयला लदा कर दुमका में खाली कराने के लिए जा रहा था कि इस दौरान दुर्गापुर मुख्य चौक के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। समाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.