लातेहार, मार्च 11 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 22 बरछिया चौक के समीप बुधवार की सुबह कोयला लदी हाइवा वाहन जेएच 02बीपी 3922 बिजली के खम्भे व पेड़ से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना सुबह 6:30 बजे की है। आसपास के ग्रामीण व लोकेश उरांव ने बताया कि वे बाइक लेकर घर से निकल ही रहा था कि देखे तेज गति से चतरा की ओर से हाइवा आ रही है । देखते ही देखते हाइवा बिजली के खम्भे व बैर के पेड़ से टकरा गई। उन्होनें किसी तरह बाइक से उछल कर अपना जान बचाया। आगे उन्होंने बताया कि इतना ही नही मेरे घर के बाहर बाइक मिस्त्री की एल्वेस्टस लगाया हुआ था। जिसे चकनाचूर करते हुए अगले बिजली के खम्भे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे मेरी बाइक भी टूट गई। वाहन जिस समय दुर्घटना ग्रस्त हुई उस समय बिजली आपूर्ति भी जारी थी। हाइवा वाहन ने 5 एलटी बिजली ...