कन्नौज, अप्रैल 12 -- ​कन्नौज l छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह तालग्राम रोड पर कोयला लदा एक बेकाबू ट्रक दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक लकड़ी के खोखे पर जाकर पलट गया। हादसे में एक 17 वर्षीया छात्रा और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास का है। एक ट्रक कोयला लादकर बेहद तेज रफ्तार में तालग्राम की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक भावलपुर गांव के पास पहुंचा, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक ने पहले सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे रखे एक लकड़ी के खोखे के ऊपर जाकर पलट गया। उस समय खोखे के पास कई लोग मौजूद थे, जो ट्रक के नीचे द...