पाकुड़, मार्च 7 -- पाकुड़िया सीओ व पुलिस की कार्रवाई में कोयला लदे दो साइकिल को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह बजे पाकुड़िया अंचल अधिकारी और थाना का गश्ती दल क्षेत्र भ्रमण पर निकला हुआ था। इसी दौरान जब गश्ती दल पाकुड़िया बाजार से सिद्दो-कान्हू चौक की ओर जा रहा था, तभी सिद्दो-कान्हू चौक के पास तालाब किनारे सड़क के पास दो व्यक्ति साइकिल पर कोयला लादकर आते दिखाई दिए। पुलिस गाड़ी और अंचल अधिकारी को देखते ही दोनों साइकिल चालक अपनी-अपनी कोयला लदी साइकिल को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया, लेकिन दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच की, जिसमें दोनों साइकिलों पर लगभग 02-02 क्विंटल कोयला लदा पाया गया। पुलिस ने गश्ती दल के कर्मियों हवलदार कन्हाई रविदास और आ0-100 सुनील मरा...