चंदौली, अप्रैल 14 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के साहूपुरी चौरहट मार्ग पर बखरा गांव के समीप सोमवार की देर रात कोयला लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क के किनारे पलट गया। जिससे वहां हड़कंप मचा गया। हालांकि हादसे मे चालक और खलासी बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी चालक ने ट्रक मालिक को दी। इसके बाद ट्रेलर को वहां जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। वहीं मार्ग पर कोयला गिरने और ट्रेलर पलटने से आवागमन बाधित हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...