लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ,संवाददाता।राज्यकर विभाग ने कोयला लदा ट्रक चेकिंग के दौरान पकड़ा। दस्तावेजों में कमी अधूरे होने के कारण उसे विभागीय कस्टडी में लेकर बहुखंडी विधायक आवास के बाहर खड़ा किया गया। विभागीय अधिकारी ने कागजी कार्रवाई कर जब्त कर लिया। इसके बाद कोयला लदा ट्रक गायब हो गया। जांच में सामने आया कि ट्रक पर 1.49 लाख रुपये का कोयला लदा था। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सहायक आयुक्त, सचल दल (चतुर्थ इकाई) राज्य कर विभाग रवीश कुमार सिंह के मुताबिक 30 मार्च 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे किसानपथ पर रोड चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में करीब 41 हजार किलोग्राम कोयला लदा पाया गया। जिसकी कीमत लगभग 1.49 लाख रुपये बताई गई। चालक से माल से संबंधित दस्ता...