धनबाद, मई 13 -- धनबाद/अलकडीहा। कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे बुधवार को बीसीसीएल के दौरे पर आ रहे हैं। शाम 4.30 बजे तक पहुंचेंगे। मंत्री के दौरे का उद्देश्य झरिया पुनर्वास की समीक्षा है। वे बेलगड़िया का भी दौरा करेंगे। जेआरडीए और बीसीसीएल के साथ समीक्षा बैठक होगी। इससे पूर्व डीसी के साथ बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारियों ने बेलगड़िया सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। कुजामा परियोजना का भी अधिकारियों ने दौरा किया। संभव है कि बेलगड़िया के साथ राज्य मंत्री कुजामा प्रोजेक्ट भी जाएं। जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री 13 मई को रात्रि विश्रााम धनबाद में करेंगे। 14 मई की सुबह 10.30 बजे जारंगडीह के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- बेलगडिया में विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि का चयन जारंगडीह से रांची पहुंचेंगे। रांची में सीसीएल और सीएमपीडी...