कोयला माफिया मुझे मारने की रच रहे साजिश : बीसीसीएल सीएमडी
धनबाद, अगस्त 14 -- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस को बताया कि कोयला माफिया से उन्हें जान का खतरा है। कोयला चोरी पर सख्ती बरतने पर कोयला माफिया ने उनकी हत्या की साजिश रची है। सीआईएसएफ जवानों ने उनकी हत्या की साजिश की सूचना उन्हें दी है। दरअसल, सीआईएसएफ जवानों ने ऑटो में किसी को बात करते सुना था कि सीएमडी की हत्या की योजना बन रही है। मामले की जानकारी पर एसएसपी प्रभात कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमडी आवास की सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया। एसएसपी के आदेश पर रात में सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार सीएमडी आवास पहुंचे। यह भी पढ़ें- धनबाद में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एसओपी बनाने का सुझाव उन्होंने आवास में चारों ओर घूम कर सुरक्षा की समीक्षा की। सीएमडी आवास से लेकर कोयला भवन स्थित उनके ऑफिस तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.