रामगढ़, जुलाई 28 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को सयाल में हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री सतीश सिन्हा शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि कोयला मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मजदूर पानी-बिजली के लिए तरस रहे है, जबकि प्रबंधन अपने मे मस्त है। खानों में सुरक्षा की घोर अनदेखी की जा रही है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सयाल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएमई ने ठेका मजदूरों के बकाया वेतन का जल्द भुगतान किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो क्रमवार आंदोलन को मजदूर मजबूर होंगे। इधर बैठक में निर्णय लिया गया कि मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बरका-सयाल के महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपा जाएगा। साथ ही 10 अगस्त को संय...