कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में दो पूर्व अधिकारी बरी
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने अडकोली कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में महाराष्ट्र स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसएमसीएल) के दो पूर्व अधिकारियों को बरी कर दिया है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश धीरज मोर की अदालत ने पूर्व प्रबंध निदेशक डोमिनिक गैब्रियल फिलिप और पूर्व चेयरमैन अविनाश मनोहर राव वरजुकर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों को साबित करने के लिए जरूरी आधार ही स्थापित नहीं हो पाए। यह मामला वर्ष 2012 में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें वर्ष 2006 में मार्की-जर्री-जामनी-अडकोली कोयला ब्लॉक के आवंटन में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि दोनों अधिकारियों ने साजिश कर सुनील हाई-टेक इंजीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.