धनबाद, अप्रैल 12 -- कोयला भवन में शनिवार को बीसीसीएल महाप्रबंधक समन्वय बैठक में ब्लॉक दो एरिया में अधिकारियों पर हमले का मुद्दा छाया रहा। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। खदानों में कोयला चोरी एवं हिंसक घटनाओं के प्रति कोयला तस्करों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के सख्त अनुपालन पर जोर दिया गया। मामले में सीआईएसएफ के डीआईजी के साथ कंपनी प्रबंधन की विस्तार से बात हुई। हाल की घटना के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक आधुनिक संसाधनों का चरणबद्ध तरीके से उपयोग सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.