गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल पुलिस ने कोयला चोरी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परातडीह निवासी मो कारा उर्फ मो मोहशीन है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने मो कारा को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि मो कारा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 54/26 का नामजद अभियुक्त है। यह मामला सीसीएल सुरक्षा प्रभारी नकुल कुमार नायक की शिकायत पर दर्ज कराया गया है। मामले में कुल 10 कोयला चोर नामजद अभियुक्त है। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल यह भी पढ़ें- अवैध कोयला लदा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...