धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने गृह मंत्री अमित शाह के अवैध कोयला खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ को दिए आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोयला माफिया व अवैध खनन के खिलाफ आजसू बीते दो माह से धनबाद में लगातार आंदोलन चला रही है। गृह मंत्री का आदेश आजसू के आंदोलन की जीत है। साथ ही कहा  कि अवैध कोयला खनन व परिवहन को राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ बीसीसीएल का भी संरक्षण प्राप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...