रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोयला घोटाले में ईडी ने धनबाद के कोयला कारोबारी लालबाबू सिंह उर्फ एलबी सिंह से पूछताछ की। एलबी सिंह सोमवार को दिन के 11 बजे ईडी के रांची जोनल आफिस पहुंचे थे। जहां देर शाम तक उनसे पूछताछ की गई। झारखंड व बंगाल में कोयला सिंडिकेट के द्वारा अवैध खनन व उसके परिचालन के मामले में ईडी ने एलबी सिंह से सवाल जवाब किया। गौरतलब है कि ईडी ने नवंबर 2025 में एलबी सिंह समेत अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। एलबी सिंह व उनके परिजनों व आश्रितों की संपत्ति का पूरा विवरण भी हलफनामे के जरिए ईडी ने मांगी है। हालांकि पूछताछ के दौरान एलबी सिंह ने क्या बताया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.