बोकारो, जून 8 -- भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार के नेतृत्व में फुसराो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कार्यालय में मासिक बैठक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। यहां भाजपा फुसरो नगर मंडल प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ऊर्फ टीनू सिंह ने कार्यकर्ताओं से 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया। जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पूरे देश में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके के तहत एक पेड़ मां के नाम, प्रबुद्ध जनों का सम्मान, 21 जून को योग दिवस व माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम में नगर मंडल की कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लें। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर: कोयल...