हजारीबाग, जुलाई 21 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना में मंगलवार को खदान में संभावित जलभराव आपदा से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

सामग्री और कार्रवाई इस अभ्यास में विभिन्न एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी बचाव कार्य का प्रदर्शन देखने को मिला। यह अभ्यास परियोजना के प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व एवं एनडीआरएफ के उप कमांडेंट विनय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल रांची की टीम द्वारा संचालित इस मॉक ड्रिल में टीम कमांडर सूरज कुमार तथा अंचल अधिकारी विपिन चंद्र विश्वास की देखरेख में बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।

आपात स्थिति अभ्यास के दौरान खदान में अचानक जलभराव की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई। जिसमें 16 कर्मियो...