बोकारो, जुलाई 12 -- बेरमो/करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की द्विपक्षीय खदान सुरक्षा समिति की बैठक करगली आफिसर्स क्लब में शनिवार को जीएम संजय कुमार झा की अध्यक्षता में की गई। खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएम ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि, कोयला उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शून्य दुर्घटना के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी समन्वय के साथ काम करे। वहीं मजदूरों की सुख सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। यूनियन प्रतिनिधियों के सुझाव पर अमल किया जायेगा। श्रमिक संगठनों की ओर से सुशील सिंह, डीपी मौर्या, आभाष चंन्द्र गांगुली, राम निहोरा सिंह, विनय पाठक, सुरेश शर्मा, मनोज पासवान आदि ने सुरक्षा संबंधी सुझाव एवं ...