धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार को संयुक्त बैठक कर रणनीति तय की। कहा कि चार लेबर कोड (श्रम संहिताओं) सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर हड़ताल है। बैठक के बाद राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और पूंजीवादी समर्थन नीतियों के खिलाफ देश की तमाम यूनियनों ने संयुक्त मोर्चा के तहत देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया है, जिसे संयुक्त किसान मोर्चा, खेतिहर मजदूर यूनियन के साथ इंडिया गठबंधन के राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। कोयला क्षेत्र में भी हड़ताल होगी। मौके पर ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, मानस चटर्जी, रंजन कुमार, भवानी बंदोपाध्याय, संतोष महतो, अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, स्वप्न बनर्जी, एसएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.