रांची, मार्च 15 -- रांची। बरियातू निवासी मो मोहसीन को कोयला की खरीद-फरोख्त के कारोबार में उनके साथ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आरोप मो युनूस अंसारी पर लगा है। मो मोहसिन ने युनूस अंसारी के विरुद्ध बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो मोहसिन ने पुलिस को बताया कि मस्जिद कॉलोनी निवासी युनूस से उनका जान पहचान था, जिस कारण युनूस ने उन्हें विश्वास में लेकर कोयला के व्यापार में साझेदारी का ऑफर दिया। बातचीत होने के बाद एक लिखित समझौता हुआ। इस एवज में 35.29 लाख रुपए युनूस ने उनसे व्यापार के नाम पर लिया। राशि लेने के बाद न तो आरोपी ने उन्हें मुनाफा दिया और न ही दी गई राशि ही वापस की। दबाव बनाने पर आरोपी ने नौ लाख रुपए वापस किया। शेष राशि अब तक नहीं लौटाया है। कई बार दबाव बनाने के बाद ही आरोपी बकाया राशि उन्हें नहीं दिया। जिसके बाद वह थ...