गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिलेंडरों की कमी से कोयला की मांग बढ़ाने से दाम भी 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। बस स्टैंड, भीमनगर, चार आठ मरला समेत अन्य क्षेत्रों में कोयला गोदाम बने हुए हैं। गोदामों पर होटलो-ढाबों की ओर से कोयला खरीदकर ले जाते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोयला उपयोग करने पर छूट दे दी है। कोयला कारोबारी राकेश गर्ग ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद उद्योगों, ढाबों पर अब भठ्ठियां चलेंगी। क्योंकि व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से कोयले की मांग बढ़ने लगी है। छोटे से लेकर बड़े कारोबारी कोयला उपयोग करना शुरू कर दिया है। लोग अपना कारोबार नुकसान होने के डर से विकल्प अपनाना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि लड़की कोयला 40 रुपये प्रतिकिलो हैं और पक्का कोयला 30...